फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

बिलग्राम में हुई चोरी का खुलासा, तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ज्वैलरी और कपड़ों की दुकान के साथ ही मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और कपड़े के साथ ही नगदी व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने बताया कि बिलग्राम के महेश प्रसाद की ज्वैलरी और कपड़ों की दुकान व ऊपर बने मकान में चोरी की वारदात मंगलवार रात हुई थी। बिलग्राम कोतवाल सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। एसपी ने बताया कि कन्नौज तिराहे से सुल्हाड़ा जाने वाले मार्ग के पास गुरुवार तड़के पुलिस टीम की मुठभेड़ बाइक सवार तीन युवकों से हो गई। इस दौरान पुलिस ने शिवरतन उर्फ रवि यादव निवासी ग्राम इकसैया थाना माधौगंज जनपद हरदोई, राजू यादव उर्फ राज कुमार निवासी मोहल्ला ब्राह्मण टोला कस्बा सफीपुर और संदीप यादव निवासी ग्राम अवस्थिनखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखा बरामद हुए हैं। सोने की दो अंगूठी, कान की चार बाली, दो ओम लिखे हुए लॉकेट, दो जोड़ी नई पायल, आठ बिछिया व दो हाय भी बरामद हुए। दो जोड़ी पुरानी पायल के अलावा नौ साड़ी, दो लुंगी समेत काफी कपड़े, 3400 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि शिवरतन गैंग लीडर है और अपने साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता है। खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा एसपी ने की है। तीनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में चार-चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed