फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
गिरफ्तार किए गए मुस्ताक और मिश्रीलाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम कोथावां चौकी के निकट जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान बाइक सवार मुस्ताक हुसैन निवासी सरौरा कला थाना कमलापुर और मिश्रीलाल निवासी जालिमपुर मडरवा थाना तंबौर जनपद सीतापुर को रोका गया। इन लोगों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर एक फायर भी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सख्त रुख दिखाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मुस्ताक हुसैन सीतापुर जनपद के कमलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लूट की घटना में 15 दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है। बिना नंबर की बाइक से अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देने जाते समय गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों शातिरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed