फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

बहन के ससुर ने अंडा विक्रेता को गोली मार की हत्या

Mon, 26 Jul 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
अनीस की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के बस अड्डे के पास अंडा विक्रेता की सोमवार दिनदहाड़े उसकी बहन के ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाइसेंसी बंदूक लेकर कोतवाली जा रहे हत्यारोपी को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में अफरा तफरी मच गयी। एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी अनीस (20) अपने पिता की बस अड्डा के निकट स्थित अंडे की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अनीस की बहन शोएबा के ससुर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्रई निवासी मुइन खां अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गए। बिना किसी बातचीत के ही मुइन ने बंदूक से अनीस के गोली मार दी। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनीस को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर, गोली मारने के बाद आत्मसमर्पण करने कोतवाली जा रहे मुइन को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पर एसपी अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन

अनीस के पिता शकील ने बताया कि उसने अपनी पुत्री शोएबा की शादी वर्ष 2017 में हर्रई निवासी मुइन खान के बेटे मुद्दिसर के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन शोएबा को दहेज के लिए परेशान करने लगे। छह अक्तूबर 2019 को शोएबा ने पति व अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया और अपने मायके में रहने लगी। इसी से परेशान होकर मुइन ने अनीस की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत खुशामद की, और कोई चारा न था
घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में मुइन ने कहा कि हत्या करने का उसे कोई अफसोस नहीं है। उसने बताया कि बहू की विदा कराने के लिए बहू और उसके मायके वालों की बहुत खुशामद की। इसके बाद भी बहू और उसके मायके पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। ऐसे में अब उसके पास और कोई चारा नहीं था, इसलिए घटना को अंजाम दिया।

कुछ देर पहले ही कोतवाली से उठाई थी बंदूक
हर्रई निवासी मुइन खां की बंदूक पुलिस ने पंचायत चुनाव के दौरान कोतवाली में जमा करा ली थी। सोमवार को मुइन ने बंदूक कोतवाली से औपचारिकताएं पूरी कर उठा ली थी और कुछ देर बाद ही घटना को अंजाम दे दिया। यह उल्लेखनीय है कि बीते दिनों शाहाबाद कस्बे में हुई एक और मौत में भी बंदूक घटना से कुछ देर पहले कोतवाली से उठाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed