Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

थाने के बाहर पति पत्नी में विवाद, छोटी बेटी को लेकर भागा पति

Tue, 27 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। अतरौली थाने के बाहर बच्चों को साथ ले जाने को लेकर ऐरा काकेमऊ निवासी दंपती के बीच जमकर विवाद हुआ। भीड़ जुटने पर पति छोटी बेटी को लेकर मौके से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है, इसी की शिकायत करने वह थाने पर आई थी। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम मौलवी खेड़ा थाना संडीला निवासी प्रीती (27) अतरौली थाने पहुंच कर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात साल पहले उसकी शादी अतरौली के ग्राम ऐरा काकेमऊ निवासी रामकिशोर के साथ शादी हुई थी। उसकी बेटियां प्रियांशी व नैंसी हैं। बताया की उसका पति आए दिन मारपीट करता है। तहरीर मिलने के बाद दोपहर में एसआई संजय कुमार थाने में ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर सुलह समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रीती ने समझौता करने से इनकार कर दिया। इस पर एसआई ने उसे वापस भेज दिया। इधर, थाने के बाहर निकलकर रामकिशोर पत्नी प्रीती से दोनों बेटियों को छीनने का प्रयास करने लगा, जिसके चलते मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इस बीच रामकिशोर छोटी बेटी नैंसी को लेकर भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर वहां से हटाया। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि पूरा प्रकरण संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed