{"_id":"60578cdd8ebc3ec4965b2dde","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp619086211","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के नहीं मिले चोट के निशान, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के नहीं मिले चोट के निशान, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर में शुक्रवार रात मवेशियों के खेत में घुसने को लेकर हुई मारपीट के बाद शनिवार सुबह महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला उलझ गया है। महिला के परिजन जहां पीट-पीटकर जहां हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे, वहीं पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। इतना ही नहीं मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। यही कारण है कि पुलिस ने अब तक इस प्रकरण में हत्या या गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ग्राम चचरापुर निवासी दिनेश ने खेत बटाई पर लेकर गेहूं की बुवाई की है। शुक्रवार शाम गांव निवासी दो लोगों के मवेशी उसके खेत में घुस गए थे। इसके कारण विवाद हो गया था। दिनेश का आरोप है कि जिन लोगों के मवेशी खेत में घुस आए थे, उन्हें उलाहना देने के दौरान मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि बीच बचाव के दौरान दिनेश की मां रामदेवी के भी मामूली रूप से चुटहिल हो जाने का दावा परिजनों ने किया था। शनिवार सुबह घर पर ही रामदेवी की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने मारपीट में चोट आने से मौत होने का दावा करते हुए पुलिस को जानकारी दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में रामदेवी के कोई चोट न होने की पुष्टि हुई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि प्रकरण में मारपीट की रिपोर्ट तो पहले ही दर्ज हो गई थी। पोस्टमार्टम की अधिकृत रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।