{"_id":"60523e798ebc3ee651745379","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6182654173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को फंसाने के लिए पौत्र के अपहरण की दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू को फंसाने के लिए पौत्र के अपहरण की दी सूचना
विज्ञापन
हरदोई। घरेलू विवाद में मारपीट की शिकायत में कार्रवाई से बचने के लिए महिला ने बेटे के साथ मिलकर पौत्र के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पौत्र मायके गई मां की गोद में खेलता सुरक्षित मिला।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया कोल निवासी राजाराम खेती करता है। मंगलवार रात राजाराम की मां रामरती ने थाना पुलिस को जानकारी दी कि उसके पौत्र अभिषेक (आठ माह) का अपहरण हो गया है। दो अज्ञात लोगों पर अपहरण करने का आरोप उसने लगाया। इसका पता चलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू राजौरा ने रात में ही पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी। आधी रात के बाद सारा मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक राजाराम की पत्नी अनीता और मां रामरती के बीच रविवार को विवाद हो गया था। अनीता ने सास रामरती पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की। इसके बाद मायके ग्राम गौरही चली गई और अभिषेक को घर पर ही छोड़ गई। मंगलवार दोपहर राजाराम का साढू् हरिश्चंद्र पकरिया कोल पहुंचा और बताया कि अनीता ने अभिषेक को लाने के लिए कहा है। इस पर परिजनों ने अभिषेक को हरिश्चंद्र के हवाले कर दिया। हरिश्चंद्र ने अभिषेक को उसकी मां अनीता की गोद में पहुंचा दिया। दूसरी ओर राजाराम और उसकी मां रामरती को पुलिस की कार्रवाई का भय उस मामले में सता रहा था, जिसमें अनीता ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू राजौरा ने बताया कि मारपीट के मामले में बचने और अपहरण में अनीता को ही फंसा देने के उद्देश्य से झूठी सूचना पुलिस को दी गई थी। उन्होंने बताया कि रामरती और उसके पुत्र राजाराम को हिरासत में ले लिया गया है। शांतिभंग में चालान किया जा रहा है।