फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

लूट के इरादे से की गई थी बैंक मित्र की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
गिरफ्तार हुए आरोपियों के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौराडांडा निवासी बैंक मित्र की हत्या लूट के इरादे से की गई थी, पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने कबूला है कि कर्ज से उबरने और पैर का ऑपरेशन कराने के लिए रुपयों की जरूरत होने पर साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर बैंक मित्र का बैग और ब्रांड कास्ट मशीन (बीसी मशीन) भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौराडांडा निवासी गौरव अवस्थी (25) पुत्र शिव सागर अवस्थी का शव 19 दिसंबर को सुबह गौराडांडा और बरबटापुर के बीच सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला था। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। गौरव केनरा बैंक की टड़ियावां शाखा में बैक मित्र था। उसका बैग और बीसी मशीन भी गायब मिली थी। एसपी अनुराग वत्स ने घटना का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमें बनाई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर गौराडांडा निवासी रोहित गुप्ता पुत्र परशुराम गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान रोहित ने बताया कि उसके एक पैर में रॉड पड़ी हुई है। इसका ऑपरेशन कराने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसके अलावा उस पर कुछ कर्ज भी हो गया था। गौरव के पास डेढ़ से दो लाख रुपये रहते थे। 18 दिसंबर की शाम रोहित ने अपने साथी गांव के धर्मवीर गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। यहां पर तीनों ने गौरव को शराब पिलाई फिर मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग भी अपने साथ ले गया, लेकिन उसमें रुपये नहीं निकले तो बैग भैंसटा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बैग भी बरामद कर लिया और उसमें रखी बीसी मशीन भी मिल गई। बैग से एक बेल्ट, बैंक के कागजात, एक मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

खुलासा करने में टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय और उनकी टीम, एसओजी के प्रभारी अरविंद यादव और उनकी टीम व स्वाट प्रभारी बृज किशोर सिंह और उनकी टीम का अहम योगदान रहा। सर्विलांस टीम के दीवान इरफान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed