फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news,gunshot

गोली लगने सेवानिवृत सैनिक की बेटी की मौत

Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news,gunshot
हरदोई। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में सेवानिवृत्त सैनिक की बेटी की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद नगर रद्देपुरवा रोड निवासी राजेश अवस्थी सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उसकी बेटी प्रियांशी (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह प्रियांशी के सिर में संदिग्ध हालात में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लग गई। परिजनों के अनुसार गोली की आवाज सुनकर वह कमरे के पास पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था, सरिया से किसी तरह कुंडी खोली। कमरे में खून से लथपथ पड़ी प्रियांशी की मौत हो चुकी थी। परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर सीओ सिटी विकास जायसवाल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेश ने बताया कि प्रियांशी इकलौती बेटी थी। उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। राजेश खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed