{"_id":"6128de358ebc3e79fd451aaa","slug":"crime-hardoi-court-hardoi-news-hardoi-news-knp648462463","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अवैध कारोबारियों की 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के अवैध कारोबारियों की 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
हरदोई। शराब के अवैध कारोबार में शामिल चार गैंगस्टरों की लगभग 50 लाख रुपये कीमत की संपत्तियां कुर्क कर दी गईं। संपत्तियों में तीन वाहन और कई बीघा खेत भी शामिल हैं। कुर्क की गईं संपत्तियों का रिसीवर एसडीएम संडीला को बनाया गया है।
शराब के अवैध कारोबार में शामिल रहे लोगों के विरुद्ध शासन के निर्देश पर सख्त कार्रवाई का अभियान चल रहा है। इस अवैध कारोबार में शामिल रहे संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरा निवासी मुकेश अवस्थी और उनकी पत्नी गुंजन अवस्थी की लगभग छह बीघा कृषि योग्य भूमि कुर्क की गई है।
मुकेश के साथ अवैध कारोबार में शामिल रहे लखनऊ जनपद के बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम चक निवासी हरिओम रावत, लखनऊ जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के सेक्टर सी निवासी विजय गुप्ता उर्फ छोटू भइया व उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बीकामऊ निवासी केशव यादव की एक-एक कार भी कुर्क की गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार अंबिका चौधरी, सीओ सदर आरएस कुशवाहा, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इरशाद अली और उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
560 पेटी मिलावटी शराब हुई थी बरामद
छह सितंबर 2019 को सर्विलांस टीम के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय के नेतृत्व वाली टीम ने मुकेश अवस्थी को मिलावटी शराब के कारोबार में पकड़ा था। तब लखनऊ से सीतापुर ले जाई जा रही 560 पेटी में लगभग 25 हजार देशी शराब के पौव्वे बरामद हुए थे। यह शराब मिलावटी थी। विभिन्न कंपनियों के स्टीकर, ढक्कन, क्यूआर कोड, रैपर आदि भी बरामद हुए थे। यह मामला बेनीगंज कोतवाली में दर्ज हुआ था, लेकिन इसकी जांच टड़ियावां पुलिस कर रही थी। इन लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर का मामला 23 जून 2020 को दर्ज किया गया था। इसी मामले में बाद में कुर्की के आदेश जारी हो गए थे।