{"_id":"61a51ae0a89cb8363d2ffb97","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6667942115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। हरदोई मार्ग पर कुइयां तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
लखीमपुर जिले के थाना मैगलगंज के ग्राम कल्ली निवासी सुपनेश चंद (28) सोमवार की दोपहर बहन सुधा देवी (25) के साथ हरदोई में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहा था। हरदोई मार्ग पर कुइयां तिराहे के पास पीछे से आए गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में सुपनेश व सुधा देवी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक सुधा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घायल सुपनेश को अस्पताल भिजवाया। इस बीच जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पिहानी के साथ ही हरियावां थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लगभग एक घंटे की बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को हरियावां पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।