{"_id":"612e67098ebc3ebeb825b2f0","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6493710125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंती में पलटी कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंती में पलटी कार, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ब्रेकर पर कार अनियंत्रित होकर उछलकर खंती में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों को राहगीरों और पुलिस ने निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा मंगलवार देर शाम का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार देर शाम एक कार प्रतापनगर से बेनीगंज की ओर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास ब्रेकर पर अचानक कार अनियंत्रित होकर उछल गई। इसके बाद कार पहले पोल से टकराई और फिर खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। राहगीरों ने किसी तरह कार में सवार दोनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
दोनों के पास से मिले दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त बेनीगंज के अमरगंज निवासी शत्रोहन (40) और पीपरी के सियाराम (40) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बेनीगंज के कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।