{"_id":"61239b118ebc3e7a08052a40","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp647696667","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से तिरपाल हटाते वक्त विद्युत लाइन से लगा करंट, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से तिरपाल हटाते वक्त विद्युत लाइन से लगा करंट, हेल्पर की मौत
विज्ञापन
धर्मकांटे पर खड़ा ट्रक व उसके ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। बघौली-प्रताप नगर मार्ग पर बन्नापुर गांव के पास स्थित धर्मकांटे पर खड़े ट्रक से तिरपाल व रस्सा हटा रहा हेल्पर ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से करंट लगने पर गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पंजाब प्रांत के जनपद अमृतसर थाना मेहता चौक ग्राम खंबे राजपुताना निवासी हरजिंदर सिंह (35) ट्रक पर हेल्पर था। रविवार को अमृतसर निवासी चालक झिलमिल सिंह के साथ यहां बघौली कस्बे से कुछ दूर माधौगंज मार्ग पर स्थित बन्नापुर तकिया धर्मकांटा पर यूकेलिप्टस की लकड़ी लोड करने आया था। लकड़ी लोड कराने के बाद धर्मकांटा पर ट्रक का वजन कराया जा रहा था। इस दौरान हरजिंदर सिंह ऊपर चढ़कर ट्रक से तिरपाल व रस्सा हटा रहा था। इसी वक्त उसका हाथ पास से गुजरी विद्युत लाइन के तार से छू गया। करंट लगने पर हरजिंदर गंभीर रूप से झुलस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
एसओ बघौली सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।