{"_id":"56ed9a594f1c1b0f678b4afb","slug":"crackers-procession-ash-from-household","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात के पटाखे से गृहस्थी राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात के पटाखे से गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
आग लगी
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में शुक्रवार की रात एक बारात में द्वारचार के दौरान चल रही आतिशबाजी की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। दो लाख रुपये समेत करीब छह लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी छत्रपाल की बेटी की बारात शुक्रवार की रात को आई थी। रात करीब एक बजे बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारचार के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। तभी एक पटाखा गांव निवासी विमलेश कुमार के छप्पर पर जा गिरा।
विज्ञापन
देखते ही देखते उसके छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। विमलेश ने अपने परिवार के लोगों को उठाकर जैसे तैसे बाहर निकाला। इस दौरान आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग को काबू में किया। विमलेश कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को उनकी बेटी की बारात आनी है और उसी की तैयारियां चल रही थी। दहेज और घर गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
इधर, घर के एक हिस्से में ही उनकी परचून की दुकान थी। उसका भी सामान जल गया उसने बताया कि आग में दो लाख रुपये सहित करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। गृह स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना इंचार्ज भानुप्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।