फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crackdown on illegal hospitals started, five sealed

Hardoi News: अवैध अस्पतालों पर कसने लगा शिकंजा, पांच सील

Mon, 13 Jul 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal hospitals started, five sealed
हरदोई। जनपद में संचालित अवैध अस्पतालाें पर शिकंजा कसने की कवायद सोमवार को नजर आई। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मल्लावां से लेकर गौसगंज तक अवैध अस्पतालों की जांच की। इस दौरान पांच अस्पताल सील कर दिए गए। जांच अभियान की भनक लगते ही बड़ी संख्या में गैर पंजीकृत अस्पतालों के संचालकों ने शटर गिरा दिए और आनन फानन मरीजों को भी इधर-उधर शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में अवैध अस्पताल संचालित हैं। कई अस्पताल तो गली कूचों की दुकानों में भी चल रहे हैं। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज सिंह, डॉ. अखिलेश वाजपेयी और मल्लावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार की टीम ने मल्लावां क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। सबसे पहले टीम शांति पॉलीक्लीनिक पहुंची। यहां दो मरीज भर्ती थे और एक अप्रशिक्षित शख्स इलाज कर रहा था। अस्पताल के कोई अभिलेख न मिलने पर इसे सील कर दिया गया। दोनों मरीजों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

कटरा बिल्हौर मार्ग पर माधौगंज और मल्लावां के बीच संचालित मल्लावां सिटी हॉस्पिटल में भी टीम ने छापा मारा। टीम का दावा है कि कि यहां छह बेड का अस्पताल चल रहा है लेकिन कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। मौके पर मौजूद मिलीं गीतिका पटेल ने खुद को संचालक बताया लेकिन पंजीकरण से संबंधित कोई अभिलेख न दिखा पाने पर टीम ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बाजीगंज बाजार स्थित न्यू तुलसी हॉस्पिटल और बांगरमऊ मार्ग पर संचालित नटराज हॉस्पिटल को भी सील कर दिया गया। टीम के पहुंचने से पहले ही यहां के संचालक भाग निकले। दोनों ही जगहों पर मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड और दवाएं भी मिलीं। इसके बाद टीम ने गौसगंज स्थित न्यू स्वास्तिक हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां ओपीडी में चार मरीज मिले। भर्ती करने के लिए पांच बेड पड़े थे लेकिन कोई मरीज भर्ती नहीं था। अभिलेख न दिखा पाने के कारण अस्पताल सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed