फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cowshed caretaker trampled to death by bull

Hardoi News: गोशाला के केयरटेकर को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला

Sat, 18 Apr 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cowshed caretaker trampled to death by bull
फोटो-29-राम कुमार। संवाद
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र की ढोढपुर गोशाला के केयरटेकर पर सांड ने शुक्रवार शाम हमला कर दिया। घटना में केयर टेकर की मौत हो गई।
विज्ञापन

ढोढपुर निवासी रामकुमार (55) गांव में बनी गोशाला मेें केयरटेकर के पद पर तैनात थे। भाई आशाराम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम राम कुमार गोशाला में ड्यूटी पर थे। इस दौरान गोशाला के पास स्थित नरेश सिंह के खेत में गन्ने की फसल में सांड़ चला गया। इस खेत के पास ही राम कुमार का भी खेत है।

सांड़ उनके खेत में न घुस जाए इसलिए राम कुमार सांड़ को भगाने गए तो सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने सींग के बल उठाकर कई बार उन्हें जमीन पर पटक दिया। खेतों में मौजूद लोगों ने दौड़ाकर सांड़ को खदेड़ा लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed