फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cow smuggler shot in encounter with police, seven arrested

Hardoi News: पुलिस से मुठभेड़ में गोतस्कर को लगी गोली, सात गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 22 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler shot in encounter with police, seven arrested
बेनीगंज/भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के भेरका के जंगलों में पुलिस और गोतस्करों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया। उसके समेत सात गो तस्करों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो बाइक और बड़े पैमाने पर अवैध शस्त्र मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि बीती 11 मार्च को भेरका निवासी दीपक त्रिपाठी ने अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि गढ़ी नेवादा के जंगलों में एक कंटेनर खड़ा मिला है। इसमें 40 मवेशी भी बंधे मिले हैं। इस घटना का खुलासा करने के लिए बेनीगंज के कोतवाल संजय त्यागी के साथ ही अतरौली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम भेरका में स्थित बबूल के जंगल में पहुंची। यहां संदिग्ध लोग नजर आने पर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भागे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गोली लगने से मूलरूप से मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी नबी सरवर घायल हो गया। वह पिछले कुछ समय से आंबेडकर नगर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन मरैला में रह रहा था।
मौके से पुलिस ने राजस्थान के भीलवाड़ा जनपद के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बालागंज निवासी श्यामा, बूंदी जनपद के डबलाना थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रंजीत और सूरी माता जी का झोपड़ा निवासी राहुल व बलवीर के साथ ही अमेठी जनपद के बाजार सुकुल थाना क्षेत्र के केतारपुर बरसंडा निवासी जाबिर और इरफान को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों के पास से पांच तमंचे, पांच कारतूस, छह खोखा और दो बाइक बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि घटना में अतरौली थाने के दो दीवान पंकज और सोनू व बेनीगंज कोतवाली के दीवान देवेंद्र भी घायल हुए हैं।



इस टीम ने की पूरी कार्रवाई
बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी, अतरौली के प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह, एसओजी प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्र, सर्विलांस टीम के प्रभारी आशीष सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई। इनकी टीमों में बेनीगंज के उपनिरीक्षक फूल सिंह और विजय सिंह, दीवान देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, हसीब खां के साथ ही अतरौली थाने के उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर, शिवनारायण सिंह, दीवान अनूप सिंह, उदयवीर सिंह, राजकपूर, पंकज द्विवेदी, घनश्याम सरोज, रामपाल जायसवाल, रिंकू और अशोक कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed