फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cow shelters are the basis of livelihood, organic farming and social harmony: Ranu

आजीविका, जैविक खेती और सामाजिक सद्भाव का आधार हैं गोशालाएं : रानू

Sun, 07 Dec 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Cow shelters are the basis of livelihood, organic farming and social harmony: Ranu
फोटो-27-गोशाला में गोपूजन करते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। स्रोत स्वयं
हरदोई। गोशालाएं सिर्फ पशुओं का आश्रयस्थल नहीं हैं। ग्रामीणों के लिए गोशालाएं आजीविका, जैविक खेती और सामाजिक सद्भाव का आधार भी हैं। गोशाला ग्रामीण विकास का आदर्श मॉडल हैं। गोशाला से ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। यह बात सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कही। वह भरखनी विकास खंड की अमिरता गोशाला के दूसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और सीडीओ सान्या छाबड़ा ने संयुक्त रूप से गोपूजन कर किया। विधायक ने कहा कि गोशाला के बेहतर प्रबंधन और सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सीडीओ ने गोशाला में चल रहे कार्याें का जायजा लिया। उन्होंने गोबर आधारित जैविक खाद, जीवामृत, घनामृत, गौकास्ठ, हवन सामग्री और दुग्ध उत्पादन जैसी पहल को सराहा। विधायक और सीडीओ ने गोशाला का बेहतर प्रबंधन कर रहे दस केयर टेकरों को कंबल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने बताया कि आने वाले समय में गोशाला में चारा बैंक बनाया जाएगा। अनुवांशिक अनुसांधन और बेहतर गुणवत्ता वाले सीमेन उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक ब्रीड डेवलपमेंट सेंटर बनाए जाने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी और सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सीवीओ डाॅ. अशोक सिंह, एसटीओ अनुराग द्विवेदी, एसडीएम मयंक कुंडू, बीडीओ अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed