फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Covered by fog in the morning

कोहरे से ढकी सुबह, शाम को बढ़ी गलन

Wed, 31 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 31 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Covered by fog in the morning

मंगलवार की सुबह जहां कोहरे और धुंध से काफी ठंडी रही

विज्ञापन
तो दोपहर को निकले सूरज से सर्दी से राहत रही, पर सूर्यदेव के ओझल होते ही शाम पूरी तरह से ठंड के आगोश में समां गई। सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठंड बढ़ने के साथ गलन महसूस की गई। जिसके चलते लोग देर शाम को अलाव ताप कर ठंड से मुकाबला करते नजर आए।

आज तापमान का अधिकतम स्तर 19.0 एवं न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि मौसम के तेवर अब और तीखे होने लगे हैं, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। आज दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप से सर्दी से कुछ राहत रही। सूर्यदेव के ओझल होने के बाद वातावरण में जहां सर्दी बढ़ने लगी, वहीं सर्द हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ गई।

इससे लोगों को परेशानी र्हुई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आज तापमान का अधिकतम स्तर 19.0 तथा न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। चली सर्द हवाओं से गत दिन की अपेक्षा शाम के समय ठंड बढ़ गई, ऐसे में अब तापमान में और गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

शाम के समय बढ़ी ठंड से लोग इधर उधर अलाव तलाशते नजर आए। उधर, ठंड में कोहरे और धुंध से ट्रेनों के संचालन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा, जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो लेट हो रही  और यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने के साथ ही गंतव्य तक पहुंचने को सामान्य दिनों की अपेक्षा इस समय ज्यादा वक्त देना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed