{"_id":"5d4b4ae6475085a41d09d12c011a09ad","slug":"cousin-shot-the-young-man-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने युवक को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने युवक को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 31 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर संचालित एक
विज्ञापन
ढाबे पर युवक को उसके चचेरे भाई ने गोली से उड़ा दिया। घटना की सूचना पर
पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटना
की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघियारी निवासी विनय (30) पुत्र सुंदर लाल शुक्रवार की देर शाम अपने चचेरे भाई दिलीप पुत्र बालक राम निवासी गंगेई के साथ बरौली गांव निवासी रामचंद्र के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने निकले थे।
रात में बारात से दोनों वापस लौटने के दौरान बिल्हौर-कटरा मार्ग स्थित रूदामऊ के पास एक ढाबे पर पहुंच गए। बताते हैं कि वहां पर दिलीप का पहले एक ट्रक चालक से विवाद हुआ। जिस पर विनय ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दिलीप अंडा खाने को लेकर विनय से भिड़ गया।
विवाद बढ़ने पर उसने विनय को तमंचे से गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। इस बाबत विनय के पिता ने बताया कि दिलीप उसके चचेरे भाई का बेटा है। वह विनय को घर से बुलाकर ले गया था। बताया कि विनय गुजरात में काम करता था। एक माह पहले वह वापस घर आया था।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर दिलीप के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत एसओ माधौगंज विश्वनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।