{"_id":"682e07dd019e995b350b50f6","slug":"cousin-accused-of-murder-due-to-land-dispute-and-drug-addiction-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131631-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भूमि विवाद और नशेबाजी में हुई हत्या के आरोपी चचेरे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भूमि विवाद और नशेबाजी में हुई हत्या के आरोपी चचेरे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। भूमि विवाद और नशेबाजी में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं, जबकि मृृतक इनका सगा चाचा था। घटना 15 मई की रात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में हुई थी। घटना में एक और आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
अब्दुल्लापुर निवासी बड़ेलाल (47) शराब पीने का आदी था। गांव में ही रहकर खेती करता था। बीते बृहस्पतिवार की रात बड़ेलाल का बड़ा भाई भइयालाल अपने पुत्र मानसिंह और भतीजे अरविंद (मटरू का पुत्र) के साथ मकान के बाहर बैठा था। बड़ेलाल ने भइयालाल के ऊपर पत्थर का टुकड़ा फेंक दिया था। इस पर भइयालाल ने अरविंद और मानसिंह के साथ मिलकर बड़ेलाल को दौड़ा लिया था। लाठियों से उसकी पिटाई कर दी थी। सीएचसी टोडरपुर में शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई थी।
बड़े लाल के दूसरे भतीजे रमन ने भइयालाल, मानसिंह और अरविंद पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बड़ेलाल अविवाहित था। आरोप है कि उसके हिस्से की चार बीघा जमीन आरोपी अपने नाम कराना चाहते थे। इसके कारण घटना को अंजाम दिया। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने अरविंद और मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शाहाबाद कोतवाल ब्रजेश रॉय ने बताया कि दोनों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो लाठियां भी बरामद हुई हैं। न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।