{"_id":"685ae0d9ec8c45214304d0a0","slug":"couple-buried-under-rubble-after-kutcha-wall-collapses-husband-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133331-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे दंपती, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे दंपती, पति की मौत
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार दोपहर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के पास बैठे दंपती इसकी चपेट में आ गए। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। सोमवार रात हुई बारिश के कारण दीवार ढह जाने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई।
रुदौली निवासी श्रीप्रकाश (45) ठेला लगाकर बर्फ और भूजा बेचता था। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे अपनी पत्नी बिट्टा देवी के साथ घर में बैठा था। गांव का ही सोबरन लइया भुनवाने के लिए उससे बात करने आया था। तीनों आपस में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान श्रीप्रकाश के मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में श्रीप्रकाश और उसकी पत्नी बिट्टा देवी दब गई। सोबरन वहां से छह फीट दूर खड़े होने के कारण बाल-बाल बच गया।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक श्रीप्रकाश की मौत हो गई। उसकी पत्नी को सीएचसी भरावन में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिवार में चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के बड़े भाई नत्था की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार एजाज अहमद भी घटना की सूचना पर मौके पर गए। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि नियमानुसार आश्रितों को लाभान्वित कराया जाएगा।