फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Couple arrested for murdering a youth and dumping his body, sent to jail

Hardoi News: युवक की हत्या और शव फेंकने के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for murdering a youth and dumping his body, sent to jail
पचदेवरा। अनंगपुर गांव निवासी युवक की हत्या कर शव फेंकने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
विज्ञापन

हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि शव छिपाने मेंं सहयोग करने पर उसके पति की भी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी दंपती को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करने से पहले सोमवार रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की थी।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी अजय सिंह (24) गांव में ही रहकर खेती करता था। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे उसका शव गांव के ही प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बाहर बरामदे के एक कोने में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। उसके गुप्तांग में धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि अजय सिंह की पत्नी शादी के कुछ माह बाद ही उसे छोड़कर चली गई थी। अजय सिंह अक्सर गांव में ही रहने वाली सीमा सिंह के घर जाता था।
विज्ञापन

बुधवार रात भी वह सीमा के घर नशे में जाकर सो गया था। रात में उसने सीमा के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का दावा है कि सीमा ने अपनी साड़ी के पल्लू से गला कसकर अजय की हत्या कर दी। इसकी पूरी जानकारी पति कमलेश को दी। दोनों ने मिलकर शव पड़ोसी के बंद मकान के बरामदे में डाल दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू और मृतक की शर्ट भी बरामद की है। खुलासा करने वाली टीम में पचदेवरा थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय, दीवान धीरेंद्र सिंह, सिपाही विवेक त्यागी, अंकुर कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed