फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Councilor angry over neglect of unpaved streets, alleges arbitrariness

Hardoi News: कच्ची गलियों की अनदेखी पर भड़के सभासद, मनमानी का आरोप

Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Councilor angry over neglect of unpaved streets, alleges arbitrariness
संडीला। नगर पालिका परिषद की ओर से निर्माण कार्यों के लिए निकाले गए ई-टेंडर पर विधायक सहित सभासद भड़क गए हैं। निविदा में 32 कार्यों की सूची में कच्ची गलियों की अनदेखी किए जाने पर सभासदों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से 21 सितंबर को विकास कार्यों को लेकर 32 कार्यों की सूची का ई-टेंडर निकाला गया है। इसमें आठ साल बाद भी नवसृजित वार्ड संख्या 17 महतवाना दक्षिणी सुंबाबाग, मोहल्ला नहर कोठी रोड लखनऊ, वार्ड संख्या नौ अशराफटोला दक्षिणी, बाबा हजारा बाग कालोनी,उन्नाव रोड बांगरमऊ रोड और वार्ड संख्या छह महतवाना दक्षिणी, शक्ति नगर, बहादुर नगर व मानस नगर की अनदेखी किए जाने का सभासद अजय द्विवेदी, रूमन देवी, अब्दुल कलाम और राहुल ने आरोप लगाया है। संडीला एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि 1,82,88,000 रुपये से प्रस्तावित काम की सूची में उन कामों को शामिल किया गया है जो, सड़के पहले से ही सीसी और इंटरलॉकिंग बनी हुई है। इन मार्गों को तोड़कर दोबारा से बनवाने के नाम पर सरकारी बजट का दुरुपयोग किया जाएगा। सभासदों ने नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों पर नियमों और आमजन की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। कहा है कि नव सृजित मोहल्लाें में अधिकांश गालियां कच्ची हैं और इनमें जलभराव व कीचड़ रहता है।
विज्ञापन

-----------
जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। हम हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं। धीरे-धीरे नगर के हर वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे।
मोहम्मद रईस अंसारी, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed