{"_id":"6740bd11583c09f9650c2834","slug":"could-not-show-record-of-purchase-and-sale-two-medical-stores-sealed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-122879-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहीं दिखा पाए खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड, दो मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहीं दिखा पाए खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड, दो मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल स्टोर संचालक ड्रग इंस्पेक्टर को दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए। रिकॉर्ड न दिखा पाने से दवाओं की आपूर्ति को लेकर गड़बड़ी की आशंका पर दवाओं के नमूने लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक संचालन की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर स्वागतिका घोष ने विकास खंड कोथावां के हत्याहरण में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बताया कि मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिली थी, मेडिकल स्टोर की जांच में संचालक दवाओं की खरीद और बिक्री के कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। अभिलेख न दिखा पाने से दवाओं की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी की आशंका पर दवाओं के नमूने लिए गए।
बताया कि डेक्स्ट्रोज इंजेक्शन और डीएनएस आदि दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। दोनों मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक भी लगा दी गई है। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। बताया कि जांच में और भी गड़बड़ी मिली हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।