फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Corona's speed is fast, 10 infected were found in a day

Hardoi News: कोरोना की रफ्तार तेज, एक दिन में 10 संक्रमित मिले

Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Corona's speed is fast, 10 infected were found in a day
हरदोई। जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है। जिम्मेदार वायरस को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एक दिन में 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इससे स्वास्थ्य महकमा में हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में राम मनोहर लोहिया और प्राइवेट पैथोलॉजी में सात लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें कछौना क्षेत्र के महमूदपुर धतिगड़ा की 35 वर्षीय महिला, मल्लावां क्षेत्र के हेरवल की 50 वर्षीय महिला, माधौगंज क्षेत्र के गौरा की 45 वर्षीय महिला, हरदोई क्षेत्र के आजादनगर की 37 वर्षीय महिला, हरदोई क्षेत्र के अशरफ टोला की 43 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा सुरसा क्षेत्र के कौथेलिया का ही 21 वर्षीय पुरुष और माधौगंज क्षेत्र के नेहरू नगर का 45 वर्षीय पुरुष कोविड संक्रमण का शिकार पाया गया है। वहीं, देर शाम को दूसरी लिस्ट में तीन और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इस तरह से एक दिन में 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्ट की गई है। इस लहर में अब तक 31 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed