{"_id":"5e88a5e78ebc3e6f945b5ef2","slug":"corona-possitve-patient-sen-back-to-hardoi-hardoi-news-knp553713838","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से वापस हरदोई भेजा गया कोरोना पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से वापस हरदोई भेजा गया कोरोना पीड़ित
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी निवासी कोरोना पॉजिटिव जमाती को शुक्रवार देर रात लखनऊ से वापस हरदोई भेज दिया गया। अब लखनऊ रोड स्थित 100 बेड के संयुक्त अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहानी निवासी मोहम्मद उमैर (30) पुत्र अनीस 28 मार्च को गाजियाबाद-दादरी की जमात से घर लौटा था। गुरुवार को उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर कोरोना की जांच कराई गई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया था। लेकिन लखनऊ से उसे वापस भेज दिया गया।
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि वहां बेड उपलब्ध न होने और सभी संबंधित मरीजों को अपने जिले में ही रखने की बात कही गई है। आधी रात के बाद कोरोना पीड़ित उमर एंबुलेंस से वापस आ गया। उसे लखनऊ रोड पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में ही स्थित 100 बेड के अस्पताल में रखा गया है। चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक चिकित्सक सहित चार क्वारंटीन किए गए
कोरोना पॉजिटिव मरीज की देखभाल के दौरान फर्ज निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित चार लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। पिहानी निवासी मोहम्मद उमैर का उपचार और जांच करने वाले डॉ. विकास चंद्रा, नमूना लेने वाले लैब के तकनीकी सहायक अमित शर्मा, सर्वेंद्र कुमार और अकील खां को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक ये लोग 14 दिन घर नहीं जाएंगे। शहर के नघेटा रोड स्थित एक होटल में इन लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
उमैर के संपर्क में आए 14 लोगों के नमूने जांच को भेजे
कोरोना पॉजिटिव पाए गए पिहानी के मोहल्ला लोहानी निवासी मोहम्मद उमैर के संपर्क में 28 मार्च के बाद आए 14 लोगों को जिला अस्पताल के नेत्र वार्ड में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी के नमूने शनिवार को जिला अस्पताल की टीम ने जांच के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ भेजे हैं। इन सभी की रिपोर्ट रविवार को आना संभावित है।