{"_id":"61e068cdeb76de182953808f","slug":"corona-hardoi-news-knp675172927","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 95 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 95 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के सुरसा व बावन ब्लॉक में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं गुरुवार को 95 नए केस मिले हैं। इससे अब सक्रिय केसों की संख्या 337 हो गई। इसके बावजूद लोग मास्क व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
जनवरी माह के 13 दिनों में अब तक 337 कोरोना केस हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक सुरसा ब्लॉक के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां छह जनवरी को उसकी कोविड जांच हुई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरे ही दिन युवक ने घर पर दम तोड़ दिया था।
इसी तरह बावन निवासी अधेड़ लखनऊ में परिवार के साथ रहता था। वह कैंसर से ग्रसित था। परिजन लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वहां उसकी कोविड जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन उसे उसी दिन घर लेकर आ गए थे। मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया था। नए संक्रमितों में सिविल कोर्ट के कर्मचारी, पाली में तैनात पुलिसकर्मी व अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
हरदोई। जिले में अरबन (शहरी) क्षेत्रों में कोविड जांच के लिए पांच मोबाइल टीमें लगाई गईं हैं। मोबाइल टीमों का संचालन एचसीएल फाउंडेशन कर रहा है। तीन टीमें प्रतिदिन औसतन 200 से 230 कोविड जांच कर रहीं है। दो मोबाइल टीमों ने अभी तक जांच शुरू नहीं की है।
हरदोई। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 4220 कोविड जांच का लक्ष्य रखा था। तीन मोबाइल टीमों, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी पर 4996 कोविड जांचें की गईं।
हरदोई। गुरुवार को आई रिपोर्ट में सिविल कोर्ट में एक न्यायिक अधिकारी समेत 10 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिला न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह (प्रथम) ने कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दो दिन के लिए सिविल कोर्ट को बंद करने का आदेश दिया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित है। 15 जनवरी को सिविल कोर्ट बंद रहेगा। उन्होंने परिसर को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश संबंधित अधिकारियों व बार एसोसिएशन को भेजा गया है। (संवाद)

फोटो-4- विकास भवन के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग मशीन से जांच करता होमगार्ड। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-5- रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की कोरोना जांच करती मोबाइल टीम। संवाद- फोटो : HARDOI