फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

समन्वय स्थापित करा टीकाकरण पूर्ण कराएं ग्राम पंचायत: डीएम

Tue, 22 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को गांव भीठा महासिंह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए कोविड-19 टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ निगरानी समिति के सदस्य समन्वय बनाकर ग्राम पंचायत में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कराएं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित टीकाकरण शिविर में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, ग्राम प्रधान, कोटेदार, शिक्षकों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं। जागरूकता अभियान चलाकर 45 वर्ष से ऊपर व 18 से 44 वर्ष के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी का टीकाकरण कराना आवश्यक है। ग्रामीणों से कहा कि टीकाकरण के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों में न पड़ें। टीकाकरण से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। इस अवसर पर एमओआईसी मनोज सिंह सहित कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed