{"_id":"5e9c8cc08ebc3e78dc778491","slug":"corona-hardoi-news-knp556055862","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजेशन कर योगदान दे रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजेशन कर योगदान दे रहे युवा
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए समाज का हर व्यक्ति अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। सैनिटाइजेशन को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण माना गया है। शहर में बड़ी संख्या में लोग निस्वार्थ भाव से सैनिटाइजेशन का कार्य भी निजी स्तर पर करा रहे हैं।
शहर में रफी अहमद चौराहा निवासी विशाल मिश्रा एक आटो एजेंसी के मालिक हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हर तीसरे दिन रफी अहमद चौराहा व आसपास के इलाके को खुद ही सैनिटाइज करते हैं। इसी तरह हरपालपुर के ग्राम बरहुली निवासी युवा अजीत सिंह सोमवंशी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं और उन्हें लॉक डाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के विधानसभा सवायजपुर सह संयोजक अजीत निजी संसाधनों से प्रतिदिन गांव की नालियों व मार्गों को सैनिटाइज कर रहे हैं। अजीत सिंह ने बताया कि जब तक लॉकडाउन लागू है या संक्रमण का खतरा कम नहीं हो जाता तब तक वह निरंतर सैनिटाइजेशन करते रहेंगे व आमजन को जागरुक करेंगे।