{"_id":"5e99e4308ebc3e71170482a8","slug":"corona-hardoi-news-knp5557260140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट काल में लोकतंत्र सेनानियों ने दिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट काल में लोकतंत्र सेनानियों ने दिए एक लाख रुपये
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संकट के दौरान हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। 1975 में आपातकाल के दौरान जेल भेजे गए लोकतंत्र सेनानी भी इसमें पीछे नहीं हैं। जिले के लोकतंत्र सेनानियों ने सहयोग से एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा ने प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य रामसनेही मिश्र और सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार सिंह राठौर के साथ मिलकर शुक्रवार को एडीएम संजय कुमार सिंह को राहत राशि सौंपी।
इस मौके पर शिव प्रसाद वर्मा ने कहा कि समिति की हरदोई शाखा की ओर से आगे भी यथासंभव सहयोग किया जाएगा।