फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cop will be line attached if dont listen problems

फरियादियों की परेशानी न सुनने वाले पुलिसकर्मी पहुंचेंगे लाइन : एसपी

Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
cop will be line attached if dont listen problems
पुलिस लाइन में वार्ता करते नवागांतुक एसपी अनुराग वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कानपुर देहात के एसपी रहे अनुराग वत्स ने शनिवार देर रात जिले में पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि थाने व कोतवाली पहुंचने वाले फरियादियों की बात न सुनने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन में आमद दर्ज करानी होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीड़ितों की हर संभव मदद किए जाने की बात भी नए एसपी ने कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अनुुुराग वत्स ने बताया कि वह 2013 बैच के आईपीएस हैं। गाजियाबाद के रहने वाले हैं और शुरुआती शिक्षा भी गाजियाबाद में हुई है।
विज्ञापन

आगे की पढ़ाई दिल्ली में की। लखनऊ नगर में पुलिस अधीक्षक रहने के बाद वह कानपुर देहात में एसपी रहे और अब हरदोई की जिम्मेदारी मिली है। एसपी ने कहा कि आम जनमानस के विश्वास पर खरा उतरना पुलिस का ध्येय है। पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बनाए रखने की बात कही। कहा कि जनता के प्रति पुलिस समर्पित रहेगी और सुरक्षा मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि थानों और कोतवालियों में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनना पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने, कोतवाली से ही न्याय दिलाने का भरोसा
एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि किसी भी पीड़ित को थाने और कोतवाली जाने में डरने की जरूरत नहीं है। एसपी की प्राथमिकता है कि थाने और कोतवाली से ही पीड़ितों को न्याय मिले, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त न किए जाने की बात भी एसपी ने कही।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। सभी पुलिस कर्मी ईमानदारी से न्यायसंगत कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed