फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Controversy over the Epithet of Maharaj Salhiya

Hardoi News: महाराज सल्हीय के उपनाम पर विवाद

Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the Epithet of Maharaj Salhiya
फोटो-44-कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय पासी महासभा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

सल्हीय को सिंह अर्कवंशी लिखने का विरोध, सौंपा ज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक को सौंपा। शनिवार को दिए गए ज्ञापन में महाराज सल्हीय के उपनाम को लेकर हो रहे विवाद पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी है।

अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू पासी ने दावा किया है कि महाराजा सल्हीय पासी समाज से थे। दावा है कि संडीला नगर के संस्थापक भी महाराजा सल्हीय थे। आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग महाराजा सल्हीय को सिंह अर्कवंशी लिखकर पासी समाज की पहचान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। दावा किया कि पूरा मामला अनुसूचित जाति आयोग में विचाराधीन है। मांग की गई है कि सिंह अर्कवंशी नाम से आयोजित कार्यक्रमों की अनुमति निरस्त की जाए। किसी भी शासकीय कार्य में महाराजा सल्हीय के साथ सिंह अर्कवंशी न लिखा जाए। ज्ञापन देने के दौरान राम दयाल वर्मा, लाखन सिंह रावत, दीपक पासी, उपेंद्र पासी, आशीष पासी, विवेक पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed