फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Controversy over Maharaja Salhiya's caste - Lakhan Army comes out in support of Misrikh MP

Hardoi News: महाराजा सल्हीय की जाति पर विवाद - मिश्रिख सांसद के समर्थन में उतरी लाखन आर्मी

Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Maharaja Salhiya's caste - Lakhan Army comes out in support of Misrikh MP
फोटो-19-कछौना कोतवाल निर्भय सिंह को ज्ञापन देते लाखन आर्मी के&nbs
हरदोई। महाराजा सल्हीय की जाति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ की ओर से सांसद पर निशाना साधे जाने के बाद पासी समाज की लाखन आर्मी भी मैदान में उतर आई है। लाखन आर्मी के बैनर तले एक ज्ञापन रविवार को कछौना कोतवाल को दिया गया। इसमें सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मिश्रिख के सांसद अशोक रावत ने बीते दिनों सदन में पासी समाज के राजाओं का इतिहास स्कूलों में पढ़ाए जाने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने पासी समाज के विभिन्न राजाओं का नाम लेते हुए महाराजा सल्हीय को भी पासी समाज का बताया था। इसका विरोध अर्कवंशी समाज ने किया था। इसके बाद अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा ने प्रेसवार्ता कर सांसद अशोक रावत का बहिष्कार किए जाने की घोषणा की थी। साथ ही उनका घेराव करने की बात भी कही थी। अब सांसद अशोक रावत की तरफ से लाखन आर्मी ने मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन

लाखन आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रमोद पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कछौना में एकत्र हुए। प्रमोद ने कहा कि गलत मुद्दे पर सांसद का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. नृपेंद्र वर्मा ने कहा कि सांसद ने कभी जाति की राजनीति नहीं की। अशर्फी लाल वर्मा ने कहा कि सांसद ने पासी समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का मामला सदन में उठाया था। दावा किया कि सही मामला उठाया था। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज वर्मा, कुलदीप वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, हरिनाम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed