फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   controversy in marriage

चढ़ावे में आए पुराने जेवर तो टूट गई शादी

Fri, 28 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
controversy in marriage
हरदोई। शादी में चढ़ावे के जेवर पुराने और कम होने पर बुधवार आधी रात को खुशीराम बगिया में आयोजित विवाह समारोह में विवाद हो गया। नाराज लड़की पक्ष ने बरातियों को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई। गुरुवार दिन भर चली बातचीत का नतीजा नहीं निकला और बरात बिना दुल्हन लौट गई। दोनों पक्षों ने लेनदेन का हिसाब कर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खुशीराम बगिया निवासी एक युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसके मामा ने शादी शाहजहांपुर में तय कर दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को बरात आई। जयमाल के बाद भांवरों की रस्म से पहले लड़के पक्ष ने चढ़ावे के जेवर भेजे तो लड़की पक्ष ने कम और पुराना जेवर होने की बात कही। इसको लेकर विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को हॉल में बंद कर ताला डाल दिया। इस दौरान बरातियों ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली में लड़की पक्ष के लोगों ने पुराने जेवर लाने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। बरातियों का कहना था कि चढ़ावे में पांच जेवर के अलावा पांच साड़ी और एक लहंगा भी दिया था, लेकिन लड़की पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में बातचीत कराई गई। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ अब तक के आयोजनों में हुए खर्च का ब्यौरा निकालकर 30 हजार रुपये वापस कर दिए। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed