फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Controlling the US terror in Pakistan '

‘अमेरिका कर पाक में आतंक को नियंत्रित’

Fri, 23 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 23 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
" Controlling the US terror in Pakistan '

देश के राष्ट्र गीत को लेकर एक बार फिर जिले से

विज्ञापन
मुद्दा बनाया जा रहा है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रगान जन गण मन पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने अमेरिका पर आतंकवाद को नियंत्रित करने का आरोप लगाया और जनसंख्या कानून बनाने की मांग करते हुए दो से अधिक बच्चे होने पर वोटिंग का अधिकर छीनने की बात कही।

आरआर इंटर कालेज के स्वर्ण शताब्दी समारोह के समापन पर जिले में आए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि राष्ट्रगान सर्वप्रथम 1911 में जार्ज पंचम के आगमन पर जयकार में गाया गया था। जिस पर अब पुनर्विचार होना चाहिए।

कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, इसके बावजूद भी कश्मीर में हिंदू सीएम क्यों नहीं बन सकता है, जबकि देश में तीन राष्ट्रपति मुुसलिम समुदाय के थे। राष्ट्रपति ओबामा के भारत आगमन पर अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी गई नसीहत पर कहा कि अमेरिका के इस बयान से लग रहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद को अमेरिका ही नियंत्रित करता है।

कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को कानून बनना चाहिए और दो से अधिक बच्चे होने पर वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। धर्मांतरण पर कहा कि हिंदू समाज हमेशा से इस मुद्दे पर कानून बनाने की मांग कर रहा है। जिसे भारत के सेक्यूलर नेता मान्यता नहीं दे रहे हैं।

घर वापसी को उन्हाेंने सही ठहराया। महामंडलेश्वर ने भाजपा को ऊंचाई तक पहुंचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया, पर अवसरवादियों से दूर रहने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed