फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   worker died due to current

संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत

Sun, 03 Jun 2018 11:14 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 03 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
worker died due to current
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कराही विद्युत उपकेंद्र से निकली लाइन की मरम्मत करते समय आपूर्ति चालू होने से संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम झपलपुरवा मजरा बीकापुर निवासी मानवेंद्र कुमार (27) पुत्र शंभूलाल प्राइवेट कंपनी के अधीन विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। रविवार दोपहर वह कराही विद्युत उपकेंद्र से निकली हाईटेंशन लाइन को ग्राम छोलीबिरिया के निकट सही कर रहा था। लाइन सही करने से पहले उसने शट डाउन लिया था। जब वह लाइन पर कार्य कर रहा था तभी विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। करंट लगने से वह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ में गए अन्य संविदा कर्मियों ने परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर वह लोग मौके से चले गए। मृतक की जेब से डायरी और मोबाइल निकालकर ले गए। एसएसओ राजबहादुर ने बताया कि मानवेंद्र के साथ कमल वर्मा, अवधेश कुमार, राकेश कुमार उर्फ जंडैल थे, लेकिन अब इनमें से कोई नहीं बता रहा कि शटडाउन वापस किसने लिया। मृतक के परिवार में पत्नी सरोजनी के अलावा तीन वर्ष की पुत्री लक्ष्मी और सात माह की साक्षी है। छोटा भाई रंजीत भी है, लेकिन परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी मानवेंद्र की थी। मानवेंद्र के पिता शंभूलाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सुरसा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सिराजुद्दीन ने बताया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed