फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Continued distribution of appointment letters

आवेदकों की नियुक्ति पत्र का जारी रहा वितरण

Fri, 06 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Continued distribution of appointment letters

परिषदीय स्कूलों में टीचर बनने आए टीईटी आवेदकों को

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय से आवेदन पत्रों का वितरण गुरुवार को देर शाम तक जारी रही। वहीं रोस्टर के अनुसार स्कूलों को आवंटन होने से महिलाओं व विकलांगों को भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती कर दी गई।

इससे वह विद्यालय संशोधन कराने को परेशान रहे। पूरे दिन बीएसए कार्यालय पर आवेदकों की भारी भीड़ लगी रही। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की मेरिट के अनुसार काउंसिलिंग कराकर परिषदीय स्कूलों में तैनाती शुरू कर दी है। इनको पहले छह माह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके बाद उनको सहायक टीचर पर तैनाती की जाएगी। जिले में 3000 पदोें पर नियुक्ति की जानी थी। जिसके लिए पहली सूची 2668 आवेदकों की जारी की गई थी। जिसमेें से 1620 ने स्कूलों में ज्वाइनिंग कर ली थी। इसके बाद पद शेष रहने पर डायट की ओर से द्वितीय सूची 914 आवेदकों की सूची जारी की गई थी।

जिनके नियुक्ति पत्रों का विभाग की ओर से वितरण मंगलवार को शुरू किया गया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को नियुक्ति पत्र पाने को बीएसए कार्यालय में आवेदकों की भीड़ लगी रही। जिले में प्रशिक्षु टीचरों को रोस्टर के अनुसार ही स्कूलों का वितरण किया गया, जिससे महिलाओं व विकलांगों को ग्रामीण क्षेत्र में सुदूर स्कूलों में तैनाती मिल गई है।

इससे स्कूल में संशोधन कराने को बीएसए कार्यालय में प्रशिक्षु टीचरों की प्रतिदिन भीड़ लग रही है। पटल सहायक मनोज मिश्र ने बताया कि अभी वितरण जारी है, इसलिए प्रशिक्षु टीचरों की संख्या की गणना नहीं की जा सकी है।

इस बाबत बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण में सहायक टीचर नियमावली प्रभावी नहीं होती है, इसलिए रोस्टर के अनुसार स्कूलों का वितरण किया गया। जो महिलाएं और विकलांग समस्या लेकर आए उनकी समस्या को देखते हुए स्कूलों में संशोधन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed