{"_id":"64e790fc09b244e874053a96","slug":"consumers-created-ruckus-at-the-sub-station-due-to-non-availability-of-electricity-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2550-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के आशा नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला प्रगति नगर में ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा। उपकेंद्र पर काफी देर हंगामा करने के उपरांत उपभोक्ता जिलाधिकारी आवास तक पहुंच गए। उपभोक्ताओं के हंगामा के बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
शहर के आशा नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े प्रगति नगर में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण दो दिन से मोहल्ले में बिजली की आवाजाही जारी थी। इससे उपभोक्ता परेशान थे। बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली बंद हो गई। उपभोक्ता रात दस बजे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। मगर ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया।
जिस पर उपभोक्ता घरों से निकल कर उपकेंद्र पहुंच गए और उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी सदर आकाश वर्मा मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं का शांत कराया और ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू कराया। मगर जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगना था। उसके आस-पास पानी भरा होने के कारण समस्या आ रही थी।
विज्ञापन
इससे ट्रांसफार्मर लगाने में समय लगा। इसी बीच कुछ उपभोक्ता जिलाधिकारी के आवास तक पहुंच गए। जिनको वहां से वापस भेजा गया। एसडीओ सदर आकाश वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने में समस्या आ रही थी, जिस कारण विलंब हुआ। ट्रांसफार्मर रात में लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।