फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Construction of roadways bus stand in Shahabad and Pali will provide relief

Hardoi News: शाहाबाद और पाली में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण से मिलेगी राहत

Sat, 02 Mar 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 02 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of roadways bus stand in Shahabad and Pali will provide relief
हरदोई/पाली। पाली और शाहाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों ही स्थानों पर राज्य सड़क परिवहन निगम का बस अड्डा बनवाने के लिए शनिवार को शिलान्यास किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वर्चुअल दोनों ही स्थानों पर बस अड्डा निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शाहाबाद से विधायक और सूबे की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के प्रस्ताव पर शासन ने शाहाबाद में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराने के लिए दो करोड़ 74 लाख रुपये का बजट जारी किया था। बजट जारी होने से पहले ही निर्माण कार्य के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को शाहाबाद में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ से वर्चुअल रूप से बस अड्डे निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर रजनी तिवारी ने 18 माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। यहां रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव, एसडीएम पूनम भास्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के अनुसार एक करोड़ 92 लाख 47 हजार रुपये की लागत से रोडवेज बस अड्डे के निर्माण का शिलान्यास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वर्चुअल रूप से किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पाली के लोगों को लंबे समय से बस अड्डे की आस थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

परिवहन मंत्री ने निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर परिवहन मुख्यालय से आए डीएस शाक्य और क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। सेवा प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि 2700 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed