फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Construction of bridge on Sakatpur-Radhapurwa road will gain momentum

Hardoi News: सकतपुर-रद्धपुरवा मार्ग पर पुल निर्माण को मिलेगी गति

Fri, 31 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 31 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Sakatpur-Radhapurwa road will gain momentum
- 1.47 करोड़ रुपये से बनवाया जा रहा है लघु सेतु, दूसरी किस्त के 80 लाख मिले
विज्ञापन

- काम कराने के लिए शासन ने 6.96 लाख रुपये दिए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सकतपुर-रद्धेपुरवा मार्ग पर बनवाए जा रहे पुल (लघु सेतु) के काम को समय से पूरा कराने के लिए खजाना खोल दिया है। शासन ने 1.47 करोड़ से अधिक की लागत वाले पुल के लिए दूसरी किस्त में 80.00 लाख रुपये दे दिए हैं। जिससे काम जल्द और समय से पूरा होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक की ओर से पुल बनवाया जा रहा है, शासन ने पुल बनवाए जाने के लिए शासन ने 22 मार्च 2023 को 1,47,45,000 रुपये की स्वीकृति दी थी। शासन ने काम कराए जाने के लिए उस समय 6,96,000 रुपये दिए थे। विभाग ने काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही काम भी शुरू करा दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से काम कराए जाने के साथ ही आवागमन के लिए वैकल्पिक तौर पर रास्ता भी दिया गया है। रद्धेपुरवा-सकतपुर मार्ग पर पुल का काम होने से सकतपुर सहित इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने स्वीकृति के सापेक्ष बचे रुपयों में से दूसरी किस्त के तौर पर 80 लाख रुपये विभाग को और दे दिए हैं। रुपये मिल जाने से अब पुल का काम समय से पूरा होने की उम्मीद है।


सकतपुर-रद्धेपुरवा मार्ग पर लघु सेतु का काम कराया जा रहा है। शासन की ओर से दूसरी किस्त में 80 लाख रुपये विभाग को मिल गए हैं। जिससे काम में तेजी आने के साथ ही समय से काम पूरा होने की उम्मीद है।-आरके मौर्य, नोडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed