फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Construction in-charge of dilapidated schools will be suspended, FIR will be lodged

Hardoi News: जर्जर स्कूलों के निर्माण प्रभारी होंगे निलंबित, होगी एफआईआर

Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 17 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Construction in-charge of dilapidated schools will be suspended, FIR will be lodged
हरदोई। 15 साल से कम आयु के जर्जर हुए विद्यालयों के निर्माण प्रभारियों के साथ ही अन्य जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 15 साल से कम समय में जर्जर विद्यालयों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इन विद्यालयों के निर्माण प्रभारियों को निलंबित किए जाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। कहा कि अन्य जर्जर चिह्नित विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि मिशन कायाकल्प में सभी मानकों पर विद्यालयों को संतृप्त कराया जाना है। निर्माणाधीन स्कूल भवनों का काम तेजी से कराया जाए। 15 साल से पहले जर्जर हो जाने वाले स्कूल भवनों के तत्कालीन निर्माण प्रभारी और अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि निलंबन के साथ एफआइआर भी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय भवनाें के ऊपर निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने और निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के काम में में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूलों में बर्तन खरीद का शेष काम जल्द पूरा कराया जाए। बर्तनों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। बर्तन खरीद की सूचना को पोर्टल पर भी फीड की जानी है। प्रधानाध्यापक से बर्तनों की संख्या का प्रमाण पत्र लिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी से संख्या व गुणवत्ता की जांच कराई जाए और इसका प्रमाण पत्र लिया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के काम की प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, बीएसए विजय प्रताप सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed