फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Construction and lighting work will be done in eight civic bodies with Rs 19.87 crore

Hardoi News: 19.87 करोड़ से आठ निकायों में कराए जाएंगे निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के काम

Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Construction and lighting work will be done in eight civic bodies with Rs 19.87 crore
हरदोई। नगरीय निकायों की मलिन बस्तियों में भी जल्द ही बेहतर विकास कार्य दिखेंगे। शासन ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती विकास योजना में 13 में से आठ नगरीय निकायों में निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के कामों को कराए जाने के लिए 19.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। शासन ने इसी के साथ निकायों से कराए जाने वाले कामों की स्थल और लागत के अनुसार कार्ययोजना मांग ली है।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में वैसे तो विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की मद में रुपये मिलने के साथ ही स्वयं की आमदनी से भी निर्माण कार्य कराने की व्यवस्था दी गई है। निकायों की मलिन बस्तियों में भी मार्ग, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने खजाना खोला है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती विकास योजना में सात नगर पालिका परिषद में से पांच और छह नगर पंचायतों में से दो नगर पंचायतों में काम कराए जाने की दी गई स्वीकृति के सापेक्ष कार्ययोजना मांगी है। शासन के उप सचिव लाल मणि यादव की ओर से निकायवार स्वीकृति की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

उप सचिव की ओर से जारी आदेश में जिले के निकायों में नगर पंचायत पाली को 2.00, संडीला को 1.87, मल्लावां को 1.00, कुरसठ को 1.00, सांडी को 2.00, हरदोई को 2.00, गोपामऊ को 2.00 और पिहानी में 2.00 करोड़ रुपये का आवंटन किए जाने की जानकारी दी है। इन रुपयों से निकायों में सड़क और नाली निर्माण के साथ ही हाईमास्ट लाइटों को लगवाए जाने का काम कराए जाने की अनिवार्यता दी गई है। नगरीय निकाय की प्रभारी अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्ययोजना तैयार कराते हुए शासन को प्राप्त कराएं। उसी के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed