{"_id":"666f3223bbe17f5c5c09ee24","slug":"constable-suspended-on-robbery-charges-commits-suicide-by-jumping-into-garra-river-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115834-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लूट के आरोप में निलंबित सिपाही ने गर्रा नदी में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लूट के आरोप में निलंबित सिपाही ने गर्रा नदी में कूदकर दी जान
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। खुद को अतिरिक्त निरीक्षक (अपराध) बताकर जांच के नाम पर लोगों को डरा-धमकाकर लूटने के मामले में पीलीभीत में तैनात सिपाही को निलंबित किया गया था।
हरदोई निवासी सिपाही ने सांडी क्षेत्र के बरौलिया पुल से गर्रा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव रविवार सुबह सांडी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से बरामद किया है। नदी में छलांग लगाने से पहले सिपाही ने अपने पिता को फोन करके कहा था कि आज जिंदा नहीं मिलेंगे, सांडी गर्रा पुल पर हैं।
सांडी थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैन सिंह निवासी रामू सिंह (30) वर्ष 2018 में पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पीलीभीत जनपद के पूरनपुर थाने में थी। 15 दिन पहले उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को गंभीर शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि रामू सिंह खुद को इंस्पेक्टर क्राइम बताकर लोगों की जांच करने के लिए एक गिरोह चलाते हैं। जांच में इसकी पुष्टि होने पर उनके खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को वह पीलीभीत से गांव आने के लिए निकले थे। शनिवार रात रामू सिंह ने सांडी के बरौलिया स्थित गर्रा नदी के पुल से पिता देवेंद्र सिंह को फोन किया। इस दौरान निलंबित सिपाही ने कहा कि आज जिंदा नहीं मिलेंगे, सांडी गर्रा पुल पर हैं।
इसके बाद अपना आधार कार्ड व अन्य सामान पुल पर रखकर नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रात में ही नदी में तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में गोताखोर नदी में उतारे गए और कुछ देर बाद शव बरामद हो गया। परिवार में पत्नी रश्मि हैं। पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत में वहीं के कुछ लोगों ने उसे फंसा दिया था। इससे ज्यादा उन्हें जानकारी नहीं है। सांडी थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।