फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Connected to CBS Kcuna , Baghauli and Behtagokul Sub Post Office

सीबीएस से जुड़े कछौना, बघौली व बेहटागोकुल उप डाकघर

Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Connected to CBS Kcuna , Baghauli and Behtagokul Sub Post Office
जिले के भी सभी डाकघरों को मार्च के अंत तक सीबीएस से जोड़ दिया जाएगा। सोमवार को कछौना, बघौली व बेहटागोकु ल के उप डाकघरों को भी सीबीएस से जोड़ दिया गया। इसका उद्घाटन फीता काटकर डाक अधीक्षक ने किया।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने कहा कि हरदोई मंडल, तीन उप डाकघर सीबीएस होने के बाद अब कुल सीबीएस से जुड़े डाकघरों की संख्या 19 पहुंच गई है। 27 जनवरी को नगर का मुन्ने मियां चौराहा स्थित उप डाकघर भी सीबीएस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर संडीला, हरदोई आरएस, हरदोई बाजार, वंशीनगर, सिविल लाइन, नवीपुरवा, गौसगंज, आई स्टेट संडीला, नई बस्ती, व्हाइटगंज, बिलग्राम, भरावन, हरियावां, बेंहदर व ऊंचाथोक डाकघर सीबीएस से जोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक ने कहा कि इन डाकघरों के खाता धारक अब देश के किसी भी सीबीएस डाकघर से अपने खाते का लेन देन कर सकते हैं। मार्च तक शेष बचे डाकघरों को भी सीबीएस से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ही सात लाख से ऊपर डाकघर के ग्राहक बन चुके हैं। इस मौके पर सिस्टम एडमिन राजीव कुमार यादव, मनीष कु मार चर्तुवेदी, रीतेश वर्मा, हरिशंकर लाल, राजेश कुमार, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed