फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress workers at the booth level will trend

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करेगी कांग्रेस

Sat, 02 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Sat, 02 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers at the booth level will trend
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के जिला महासचिव राजीव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेंड किया जाएगा। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की सूची बनाकर उनका निस्तारण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नघेटा रोड पर राजीव भवन में हुई बैठक में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं महामंत्री राजीव कुमार सिंह लोध ने कहा कि 2017 में कांग्रेस के सहयोग के बिना किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी। कांग्रेस विकास की बात करती है। पार्टी वादाखिलाफी, जुमलेबाजी तथा धार्मिक उन्माद में विश्वास नहीं करती। जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता अपना हौसला बनाए रखें।  एकजुट रहकर मौकापरस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन


सुखसागर मिश्रा मधुर ने कहा कि दलित वोट का सौदा करने वाली मायावती की पोल खुल गई है। अब दलित वोट कांग्रेस की ओर वापसी कर रहा है। गुफरान कैसर ने कहा कि अल्पसंख्यकों का भी भरोसा कांग्रेस पर बढ़ा है। जिला महासचिव डा.श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश, अजीब सिंह व गुलाब सिंह गांधी ने भी संबोधित किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर का मैनेजमेंट और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सुभाष नगर निवासी आशुतोष गुप्ता कई लोगों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। भरखनी क्षेत्र से प्रमोद कुमार सिंह परमार ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में लक्ष्मीप्रकाश मिश्र, त्रिलोकी मिश्रा, राजेंद्र राठौर, रामलखन गौतम, विनोद मिश्रा, अजय शुक्ला, दिनेश राठौर, रामेंद्र तोमर, विजय दीक्षित, रामअवतार वर्मा, शिवकुमार सिंह, शिवम मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed