फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress violated the decorum of democracy to win the elections: Sanjay Rai

चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया : संजय राय

Sat, 20 Sep 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Congress violated the decorum of democracy to win the elections: Sanjay Rai
फोटो-03- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री संजय राय साथ में मौजूद पदाधिकारी। स
हरदोई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया। पार्टी कार्यालय पर शनिवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर को चुनाव में वोट चोरी कर हराने वाली कांग्रेस पार्टी असल में वोट चोर पार्टी है।
विज्ञापन

कहा कि गांधी परिवार ने लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार करने का काम किया। कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं था कि उनके वोट चोरी से चल रही लंबे अंतराल की सत्ता को एक आम आदमी (पीएम मोदी) चुनौती देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दस साल में भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में 11वें पायदान से उठकर पांचवें पायदान पर पहुंचा। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद उद्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृत पर आयोजित प्रदर्शनी को देखा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग सदैव जनता के बीच सकारात्मक और तथ्यपूर्ण बातें पहुंचाता है। विपक्ष अपना झूठ जनता को बेचना चाहता है। सपा, कांग्रेस की भ्रामक और झूठी बातों का कार्यकर्ता पर्दाफाश करें। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक अविनाश मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, एससी मोर्चा के महामंत्री पीके वर्मा, डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, विमलेश दीक्षित, पवन जैन, डॉ. बीडी शुक्ला, सरदार नायब सिंह, नरेश चंद शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला, रुद्र दत्त दीक्षित, एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, श्रवण कनौजिया, संजय सिंह, अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, आजाद भदौरिया, अविनाश पांडे, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि मौजूद रहे।

फोटो-03- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री संजय राय साथ में मौजूद पदाधिकारी। स

फोटो-03- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री संजय राय साथ में मौजूद पदाधिकारी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed