{"_id":"56eafd784f1c1b58278b48b3","slug":"congress-state-president-s-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। फतेहगढ़ जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय से मिलने जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गुरुवार को जिले से गुजरा तो उनके स्वागत की होड़ लग गई।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व उनके साथ सांसद राज्यसभा मधुसूदन मिस्त्री काफिले के साथ फतेहगढ़ में बंद बनारस के विधायक अजय राय से करने जा रहे थे। लखनऊ चुंगी पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
मुस्कराते हुए बोले लगे रहो, जनता का दर्द समझो उनको न्याय दिलवाओ, समय कांग्रेस का वापस आ रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अजय सिंह, जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल, आशीष सिंह, राजीव सिंह, भुट्टो मियां, सुख सागर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
