कांग्रेस, सपा और बसपा ने पिछड़ों को छला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम । नगर के बाबा मंशा नाथ मंदिर में मंगलवार को भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों को केवल छला है। तीनों ही पार्टियों की सरकारों ने पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। जबकि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़ी जातियों को उनके अधिकार दिलाए। सपा और बसपा से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी।
सांसद ने कहा कि मेरे पिता कल्याण सिंह ने पिछड़े वर्ग के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ी जातियों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। कांग्रेस की केंद्र सरकार ने पिछड़ी जातियों को कभी तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने पिछड़ी जातियों के लिए कुछ नहीं किया। कहा कि सपा की सरकार में गुंडागर्दी बढ़ी है, जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक वर्ग को लाभ केन्द्र सरकार पहुंचा रही है। यूपी के और लोग पूरी तरह से तभी लाभांवित होंगे जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके अलावा सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि भारत के क्रांतिकारी नेता सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी कांग्रेस की सरकार नजरंदाज करने का काम किया। जिससे कश्मीर की समस्या से देश जूझ रहा है ।
सांसद अंजू बाला, हरदोई के सांसद अंशुल वर्मा ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं के गरीब तक पहुंचने का दावा किया । सम्मेलन का संचालन रामचंद्र राजपूत ने किया। इस दौरान विधायक बृजेश वर्मा ,पूर्व विधायक सतीश वर्मा ,अवनीश कुमार, आशीष सिंह आशु ,चेयरमैन मालती रमन गुप्ता आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान राजारमन गुप्ता ,विद्याराम वर्मा ,रामनंदनी वर्मा ,राजाराम कुशवाहा, अशोक सिंह ,नंद किशोर गुप्ता ,अनिल राठौर ,मंगत राम अजित सिंह, सुदीप मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम में अनिल सिंह परसोला, प्रवीण सिंह पाती, राम राम खिलाड़ी जगन्नाथ, नन्हे बाबू राजपूत को पार्टी की सदस्यता दिलाई।