फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   congress

सेवा सत्याग्रह कर करेंगे प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

Fri, 05 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
congress
फोटो-9-राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व अन्य पदाध - फोटो : HARDOI
हरदोई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह करेगी। सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी महारसोई संचालित करेगी। इसमें जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित किया जाएगा। जिले में शनिवार से इसकी शुरुआत होगी। नघेटा रोड स्थित राजीव भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महाभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे सूबे में 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन बांटेंगे। कहा कि 20 मई से प्रदेश अध्यक्ष कारावास में है। उनका दोष सिर्फ इतना है कि वे गरीब मजदूरों की मदद करना चाहते थे। मजदूर विरोधी योगी सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया लेकिन भाजपा हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। सेवा सत्याग्रह में जिले में इसकी शुरुआत पार्टी कार्यालय से होगी।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष जमील अहमल ने कहा कि इस महाभियान में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिए आवाज उठाई जाएगी। पूरे प्रदेश में रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed