फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress block president hanged

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ने लगाई फांसी

Wed, 15 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congress block president hanged
हरदोई। कांग्रेस के बावन ब्लाक के अध्यक्ष ने देहात कोतवाली के ग्राम ककवाही में स्थित बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भतीजे ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी की बात कही है, लेकिन पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककवाही निवासी आशेष सिंह (55) कांग्रेस के बावन ब्लाक के अध्यक्ष थे। वह अविवाहित थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह रिक्शा भी चलाते थे। बुधवार सुबह उन्होंने गांव में ही स्थित आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने उनका शव देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर उनके भतीजे व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि भतीजे कमल सिंह ने आशेष के आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाने की तहरीर दी थी। उन्होंने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर
हरदोई। बावन ब्लॉक अध्यक्ष आशेष सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष कांग्रेस आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के कर्मठ साथी ब्लॉक बावन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशेष सिंह के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक खालिद गौरी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारती, जिला महासचिव साधु सिंह, अजीत सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह चंदेल, निर्भान सिंह यादव, जीतलाल सरोज, उत्कर्ष दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed